परिवार के साथ रेल का सफ़र
परिवार के साथ रेल का सफ़र — खिड़की वाली सीट, भागते पेड़-खेत, स्टेशन की चाय और ऊपर की बर्थ पर चढ़ने की होड़.

मुफ़्त. A4 काग़ज़ पर छपने के आकार का. छपाई के डिब्बे में ‘ब्लैक ऐंड व्हाइट’ चुन लें तो रंगीन स्याही बचती है. स्कूल और आँगनवाड़ी के लिए जितनी चाहिए प्रतियाँ निकालें.
रंग भरते-भरते क्या बात करें
बच्चा चित्र में रमा होता है, वही दस मिनट शब्द आसानी से भीतर जाते हैं — पाठ नहीं लगते इसलिए. ये पूछकर देखिए:
- खिड़की से बाहर पेड़ भागते क्यों दिखते हैं?
- ट्रेन में ऊपर की बर्थ किसे मिलती है?
- सफ़र के लिए घर से क्या-क्या खाना बनता है?
यह चित्र जो शब्द सिखाता है
रंग भरते समय हर चीज़ का नाम हिंदी में बोलिए, और साथ में अंग्रेज़ी नाम भी — दोनों एक साथ सुनकर बच्चा दोनों सीख लेता है. जवाब किसी भी भाषा में आए, टोकने मत बैठिए.
रेलगाड़ीखिड़कीस्टेशनबर्थसफ़र
किस उम्र के लिए
दो साल का बच्चा पूरे काग़ज़ पर आड़ी-तिरछी लकीरें खींचेगा — वही ठीक है, उस उम्र का काम ही वह है. तीन साल में आकार पहचान में आते हैं, पर रंग लकीर के बाहर जाता है. चार-पाँच साल में लकीर के भीतर रहना आने लगता है. उम्र कोई भी हो, ‘लकीर के अंदर भरो’ कहकर टोकिए मत — फिर वह खेल नहीं, काम बन जाता है.
इसी सेट के और चित्र
ऑटो रिक्शा की सवारी
स्कूल जाने की सुबह
पतंगबाज़ी
बारिश के पानी में मस्ती
फलों का बाज़ार
दादा-दादी की कहानी
कुल 39 चित्र हैं — सभी देखें.
