स्कूल जाने की सुबह

स्कूल जाने की सुबह — बस्ता, पानी की बोतल, जूते और जल्दी-जल्दी की तैयारी. हर घर की रोज़ की कहानी.

स्कूल जाने की सुबह — रंग भरने का चित्र
பதிவிறக்கு

मुफ़्त. A4 काग़ज़ पर छपने के आकार का. छपाई के डिब्बे में ‘ब्लैक ऐंड व्हाइट’ चुन लें तो रंगीन स्याही बचती है. स्कूल और आँगनवाड़ी के लिए जितनी चाहिए प्रतियाँ निकालें.

रंग भरते-भरते क्या बात करें

बच्चा चित्र में रमा होता है, वही दस मिनट शब्द आसानी से भीतर जाते हैं — पाठ नहीं लगते इसलिए. ये पूछकर देखिए:

  • स्कूल के बस्ते में क्या-क्या होता है?
  • सुबह सबसे पहले क्या करते हो?
  • स्कूल की सबसे मज़ेदार चीज़ क्या है?

यह चित्र जो शब्द सिखाता है

रंग भरते समय हर चीज़ का नाम हिंदी में बोलिए; जवाब अंग्रेज़ी में आए तो टोकने मत बैठिए — आप उसे हिंदी में दोहरा दें, इतना काफ़ी है.

बस्ताबोतलजूतेसुबहस्कूल

किस उम्र के लिए

दो साल का बच्चा पूरे काग़ज़ पर आड़ी-तिरछी लकीरें खींचेगा — वही ठीक है, उस उम्र का काम ही वह है. तीन साल में आकार पहचान में आते हैं, पर रंग लकीर के बाहर जाता है. चार-पाँच साल में लकीर के भीतर रहना आने लगता है. उम्र कोई भी हो, ‘लकीर के अंदर भरो’ कहकर टोकिए मत — फिर वह खेल नहीं, काम बन जाता है.

इसी सेट के और चित्र

कुल 39 चित्र हैं — सभी देखें.